गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान श्री गणेश को विराजमान करने के उद्देश्य से नगर में निकाली भव्य शोभा यात्रा
मुकीम अहमद अंसारी
शोभा यात्रा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा तथा अन्य कई देवताओं की झांकी काली अखाड़ा डीजे के माध्यम से बड़े हर्ष उल्लास के साथ निकली
सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला शहबाजपुर भगवान शिव मंदिर कमेटी के तत्वाधान में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विराजमान करने से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई यज्ञ किया गया तत्पश्चात डीजे के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की झांकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया झांकी के साथ ही अन्य मोहल्ला नयागंज जहांगीराबाद अकबराबाद की एक दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल थी प्रत्येक मोहल्ले की झांकी के आगे डीजे की धुन पर युवा वर्ग के लोग मस्ती में डूब कर नृत्य करते चल रहे थे कई स्थानों पर भक्त जनों ने एक दूसरे के ऊपर गुलाल डालकर शोभा यात्रा को और आकर्षक बना दिया शोभायात्रा नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर श्री शिव मंदिर श्रीमाली. तिराहे से प्रारंभ होकर मोहल्ला शाहबाजपुर की प्रत्येक गली में भ्रमण करती हुई सहसवान शाहबाजपुर पुलिस चौकी से सहसवान नाधा मार्ग मोहल्ला नवादा बाजार विल्सन गंज पठान टोला चौधरी मोहल्ला होती हुई वापस बाजार विल्सन गंज से मोहल्ला शाहबाजपुर भगवान शिव मंदिर पर जाकर विसर्जित हो गई
भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा जिस जिस गली कुचे मोहल्ले मुख्य मार्गो से गुजरी वहां पहले से सड़क के दोनों ओर खड़े हुए महिला पुरुष बच्चे बालिकाएं एवं अन्य भक्त जनों पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया तथा महिलाओं ने शोभायात्रा में शामिल भगवान श्री गणेश एवं अन्य देवी देवताओं झांकि
की पूजा अर्चना की पूजा अर्चना की एवं आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण कियाl
शोभा यात्रा को देखने के लिए ग्रामीण अंचलों से भी भारी तादाद में लोगों का हुजूम वाडा सड़कों के दोनों शोभा यात्रा के स्वागत के लिए खड़ा था सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था शोभायात्रा मैं शामिल सभी मोहल्लों की झांकी मध्य रात्रि के उपरांत अपने अपने मोहल्ले में वापस होकर निर्धारित स्थल पर पहुंचने के उपरांत विसर्जित हो गई वही मोहल्ला शहबाजपुर शिव मंदिर पर जाकर विसर्जित हो गई जहां भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को 5 दिन के लिए विराजमान पूरे विधि विधान से कराया गयाl
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

