पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस ने बैंक व एटीएम के आसपास चेकिंग करते हुए संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग की। बैंक ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया। इस दौरान एसआई हितेश कुमार, जयपाल सिंह, अरविंद कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह, हरिओम आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!