गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर की गलियों में एक नया नजारा देखने को मिला।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर की गलियों में एक नया नजारा देखने को मिला। हर और सजावट मूर्तियां ढोल नगाड़ों की गूंज और युवाओं की टोली बप्पा का भव्य स्वागत करती दिखी। यह नजारा एक दो मोहल्लों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे नगर में बप्पा का रंग चढ़ गया। इधर नगर के होली चौक स्थित मनकामेश्वर मंदिर “पीपल बाला मंदिर” में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में प्रतिदिन शाम 6 : 30 बजे पूजा आरती हो रही है। इस अवसर पर रूपम गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, पत्र लता, हर्ष गुप्ता, वर्षा, कविता, अनीता, ईशान, गर्वित, राधा, सुनीता, रेखा आदि भक्त उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!