अवर अभियंता ने नगर में चलाया विद्युत चेकिंग अभियान, दस हजार से ज्यादा बकायादारो के 50 से ज्यादा काटे कनेक्शन, अभियान से कटिया चोरों में हड़कंप,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर में शनिवार को विद्युत खंड अधिकारी विपिन गुप्ता व अवर अभियंता धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में बकाया चेक करने निकली विद्युत टीम विद्युत चेकिंग के दौरान ₹10000 से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के 50 से अधिक के काटे कनेक्शन उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार
विद्युत उपकेंद्र सहसवान में राजस्व बसूली विद्युत चोरी रोकने हेतु संगन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अवर अभियंता धर्मपाल सिंह टाउन के द्वारा टीम गठित कर नगर के मोहल्ला नवादा से बाजार विल्सन गंज के मुख्य चौराहे तक विद्युत चेकिंग कर जिसमें 10 हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों के दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी गई थी बिना बकाया जमा करते विद्युतलाइन चलती पाई गई ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 बी के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है तथा लोड घटाया भी गया।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया यह संघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा श्री गुप्ता ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की वह अपना लोड बढावा लें और मीटर से ही विद्युत का उपयोग करें एवं समय से ही अपना विद्युत बिल जमा करायें ।
चेकिंग अभियान टीम में मुबारक अली, सुनील यादव, जयाउरहमान, सिद्दीक, चांद मियां, फैजान, आदि मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता द्वारा नगर में विद्युत चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से कटिया डालकर चला रहे चोरों में हड़कंप मच गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

