बदायूँ। स्थानीय शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है कि आसिम सिद्दीकी महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत मो. हबीब ख़ान, जिन्होंने गणित, शिक्षाशास्त्र एवं मनोविज्ञान विषयों में CSIR-NET तथा UGC-NET सहित तीनों विषयों में NET परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है, द्वारा बीसीए (BCA) विद्यार्थियों हेतु तैयार किया गया क्वेश्चन बैंक हाल ही में प्रकाशित हुआ है।
यह प्रश्न बैंक विद्यार्थियों को प्रतियोगी एवं सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इस पुस्तक के प्रकाशन पर प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन ख़ान, मैनेजर ज़ोहेब अली सैयद तथा डीन डॉ. सलमान अहमद ने लेखक को हार्दिक बधाई दी और इसे विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान बताया।
लेखक मो. हबीब ख़ान ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के अध्ययन को सरल और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिखी गई है। उन्होंने प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

