नंद से पैसे मांगने गई बड़ी पुत्री के साथ आरोपी युवक ने परिजनों के साथ घर में घुसकर की मारपीट, इस दौरान हजारों रुपए के जेवरात भी लूटे!
पीड़िता ने एक महिला सहित चार लोगों के “विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज “
बदायूं। जनपद के थाना बिसौली क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने थाना बिसौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी एनुदिन से हुई है गांव का ही इमरान पुत्र अब्दुल रहमान जबरदस्त गुंडागर्दी के बल पर उसकी छोटी पुत्री से शादी करना चाहता है शादी न करने पर वह धमकी देता है पत्र में पीड़िता ने बताया कि मेरी बड़ी पुत्री अमरीन ससुराल में है मेरी बड़ी पुत्री अमरीन का नंद गुलशन के घर गई थी रुपए लेने जहां आरोपी इमरान घर में आ गया और गाली गलौज करने लगा जब प्रार्थना ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त इमरान पुत्र अब्दुल हसन निवासी लक्ष्मीपुर नन्हे पुत्र अब्दुल गनी अमरीन के देवर वसीम ने एक राय होकर लाठी डंडों एवं घातक असलेह लेकर मारपीट प्रारंभ कर दी इसी दौरान प्रार्थिनी के सोने के कुंडल पैर की पायजेब किसी ने चोरी कर ली तथा मौका देखकर गुलशन नंद ने चाकू प्रहार करके पीड़िता को घायल कर दिया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना बिसौली पुलिस ने अपराध संख्या 233 धारा 115/2, 352,118/1 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

