नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के 15 सौ साल के योमे विलादत के मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं । सहसवान में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व नगर एवं देहात देहात क्षेत्र में बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर एक विशाल जुलूस निकल गया जिसमें हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की
गौर तलब है ईद मिलादुन्नबी पर्व हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश योमे में विलादत ही जन्मदिन के 15 सौ साल के उपलक्ष में मनाया जाता है यह पर्व मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी समाज को दी गई शिक्षाओं की याद दिलाता है इसका उद्देश्य समाज के लोगों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है l
ईद मिलादुन्नबी पर्व इस्लामी साल के तीसरे महीने को कहा जाता है इस पर्व को लोग बड़े ही शानो-शौकत के साथ नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए नगर एवं देहात क्षेत्र में जुलूस निकाला जाता है नगर एवं देहात क्षेत्र के मुस्लिम भाई मदरसा गुलामाने रसूल पर एकत्रित होते हैं जहां से जुलूस मोहल्ला चाह सिरी मोहल्ला चौधरी मोहल्ला पठान टोला बाजार विल्सन गंज मुख्य चौराहे से होते हुए रोडवेज बस स्टैंड नवादा प्रमोद इंटर कॉलेज होते मोहल्ला शाहबाजपुर चोक बाजार में समाप्त होता है। और उसके बाद लोग अपने-अपने गंतव्य की और चले जाते हैं बाजार चौराहा विल्सन गज होते हुए कोतवाली नवादा मोहल्ला शाहबाजपुर तक मोहल्ला चौक बाजार पर जाकर समाप्त होता है जुलूस में डीजे के साथ ही शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज वह मजहबी ध्वज लिए हुए थे जुलूस में नगर एवं देहात क्षेत्र से आए छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे मैजिक टेंपो में डीजे के साथ उसमें छोटे-छोटे बच्चे सवार होकर हाथ में झंडा और राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर और सदाओ के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे मुस्लिम नारे तकदीर अल्लाह अकबर याकूब की ताकत मरहबा , मोहम्मद पैगंबर साहब के गीत नात कव्वाली बड़े ही गर्म जोशी के साथ गाते हुए चल रहे थे जुलूस में दूर दराज अंचलों से आए हुए हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने भी शर्कत की वही मुस्लिम बहुल गांव में भी बड़े ही शान शौकत के साथ जुलूस निकाला गया नगर के कई मोहल्ले शाहबाजपुर, कटरा, सैफुल्लागंज, गोपालगंज, नवादा, बाजार अकबराबाद, नसरुल्लागंज, बजरिया, चाहसिरी, काजी मोहल्ला, पट्टी यकीन मोहम्मद, मोहद्दीनपुर, मीठा कुआं, हरनातकिया, पठान टोला, चौधरी मोहल्ला, मदरसे से छोटे-छोटे बच्चे ई रिक्शा में, मैजिक टेंपो में , छोटे-छोटे बच्चे बैठे हुए थे जबकि मदरसे के बड़े बच्चे जुलूस में पैदल चल रहे थे l जुलूस में जगह-जगह शरबत पानी के प्याऊ लगाए गए इसके अलावा खाने बिस्किट पैकेट बिरयानी का वितरण किया गया l
जुलूस में सबसे आगे नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पूरे सहसवान के क्षेत्र वासियों को ईद मिलादुन्नबी मौके पर सभी नगर वासियों को मुबारकबाद देते हुए अपने विचार रखे ।
उन्होंने बारहाबफात पर्व के बारे में लोगों को विस्तार से बताया उन्होंने बताया मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्म दिन आज के दिन हुआ था और मोहम्मद पैगंबर साहब की वफात यानी इंतकाल के कारण शोक के रूप में भी मनाया जाता है इस दिन मुस्लिम लोग मोहम्मद साहब के विचारों और मार्गों को याद किया जाता है l
बारहाबफात के दिन मुसलमान समुदाय के लोग मस्जिदों में जाते हैं। और मोहम्मद पैगंबर साहब के समाज को दिखाए गए विचारों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों को हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा दी गई नसीहतों को हमें चलना चाहिए । जुलूस में पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान, सपा नेता जमालुद्दीन, सीनियर अधिवक्ता रोशन यासीन उर्फ गुड्डू , मदरसा गुलामाने रसूल के हाफिज अशफाक हुसैन, हाफिज रफीक, हाफिज राहत अली, हाफिज खालिक उर रहमान उर्फ बाबू , हाफिज आरिफ , हाफिज कारी शाहीद रजा, मीर हैदर अली,गयासुद्दीन निहाल उद्दीन, जमशेद अली, खलील , ताहिर हुसैन, पुत्तन आजाद, शादाब अंसारी , आदि हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे ।
सुरक्षा की दृष्टि से उप जिला मजिस्ट्रेट सांई आश्रित साखमुरी
पुलिस क्षेत्र अधिकारी कर्मवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह सहित पुलिस फोर्स महिला पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चल रहे थे l
*मुकीम अहमद अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

