शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया, बदायूं। क्षेत्र मे शिक्षण संस्थानों मे आज शिक्षक दिवस आर के पब्लिक स्कूल मे बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुई।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सुखबीर सिंह सिकरवार जी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “शिक्षक ही वह आधार हैं जो विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।”

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री आशीष अग्रवाल एवं श्री अम्ब्रिश अग्रवाल जी ने भी उपस्थित होकर शिक्षकों के योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करें।

कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविताएँ एवं भाषण प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे नाट्य रूपांतरण और गीतों ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

अंत में, सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों द्वारा कार्ड्स और उपहार भेंट किए गए तथा पूरे विद्यालय में आभार और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!