इनरव्हील क्लब द्वारा सीएचसी पर अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। इनरव्हील क्लब द्वारा सीएचसी पर अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डा. सुविधा माहेश्वरी के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं, मरीजों और उनके तीमारदारों को पौष्टिक आहार के साथ छाते वितरित किए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा परीक्षण भी किया गया। डा. माहेश्वरी ने कहा क्लब ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर सुविधा महेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, मधु शर्मा, डा. अर्चना वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, नीरू अग्रवाल, अनुपम शर्मा, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रही।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!