बाराबंकी। रबी उल अव्वल के मौक़े पर कस्बा जैदपुर मे निकाले गये जश्ने ईद मिलादुन्नबी के झंडा जुलुस के दौरान पाकिस्तान नात बजाया गया जिसमे जिंदाबाद का नारा बजने पर उपनिरीक्षक विनय कुमार की तहरीर पर चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चले कि कस्बा जैदपुर मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर डीजे के साथ निकाले गये झंडा जुलुस के दौरान मोहल्ला चमरिहा अजीम बेकरी के निकट एक अंजुमन द्वारा ई रिक्शा पर बांधे गये डीजे पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बजने पर अंजुमन सदर हाजी नूर अहमद पुत्र अली अहमद मेहंदी टोला मौलवी कटरा, मो0 अलीम पुत्र मो0 जमील निवासी इस्लाम नगर, जीशान पुत्र फखरुद्दीन निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर ,फकरुद्दीन पुत्र हाफिज गुलाम मुर्तजा निवासी मोहल्ला इस्लामनगर जैदपुर के विरुद्ध उपनिरीक्षक विनय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है।
अवधेश कुमार वर्मा

