बिल्सी पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों से चोरी की गई 07 मोटरसाइकिल सहित 02 नफर अभि0गण को किया गया गिरफ्तार।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना बिल्सी पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक बिल्सी मनोज कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त एक राजेश पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम अम्बियापुर थाना बिल्सी दुसरा अशोक बाबू पुत्र किशनलाल नि0 ग्राम उरैना थाना बजीरगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भिन्न भिन्न राज्यों से चोरी की गयी 07 मोटर साईकिल बरामद की गयी।
बरामद की गयी मोटर साईकिल
बरामदगी चोरी की गयी मोटर साईकिल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 357/2025 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस बनाम. एक राजेश पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम अम्बियापुर थाना बिल्सी दूसरा अशोक बाबू पुत्र किशनलाल नि0 ग्राम उरैना थाना बजीरगंज पर पंजीकृत किया गया । अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

