बैंक शाखा के कर्मचारी की बाइक हुई चोरी चोर हुआ, सीसीटीवी कैमरे में कैद “कर्मचारियों ने कैमरे के आधार पर चोर के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज”

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा नवादा में अनुज सिंह गर्वियाल पुत्र भीम सिंह गर्वियाल निवासी राजकुमारी इंटर कॉलेज के निकट मोहल्ला मणिनाथ बरेली भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कर्मचारी हैं वह अपनी टीवीएस बाइक संख्या यूपी 25 ए, यू, बैंक शाखा के बाहर प्रतिदिन की तरह खड़ी करके शाखा के अंदर कार्य करने लग गया इसी बीच जब वह 1:14 पर जब बाहर आया तो देखा उसकी बाइक नहीं थी जब सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उसमें एक व्यक्ति 1:14 पर बैंक शाखा के सामने खड़ी हुई मेरी बाइक को चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया पीड़ित अनुज सिंह गर्वियाल ने सीसीटीवी कैमरे केआधार पर आरोपी चोर के विरुद्ध अपराध संख्या 420 धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!