कंप्यूटर ऑपरेटर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज। थाने पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप।

मुकीम अहमद अंसारी

जरीफनगर, बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित गोपनीय जानकारी कथित रूप से सीएससी केंद्र संचालक तक पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है जानकारी लीक करने के आरोप में थाना जरीफनगर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद समेत सीएससी संचालक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वही कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गयाहै।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हरीश बाबू पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी गांव रामपुर टप्पा वैश्य थाना जरीफनगर बदायूं ने अपने फोन गुम और चोरी होने की शिकायत प्रेमपाल पुत्र हरिओम निवासी गांव पड़रिया थाना जरीनगर के सीएससी सेंटर से दर्ज कराई थी जिसमें प्रेमपाल पर उसके साथी रंजीत द्वारा आवेदक को फोन मिलने की जानकारी देते हुए पैसों की मांग की गई। दिनांक 4 सितंबर को प्रेमपाल और रंजीत ने हरीश बाबू को डरा धमकाकर ₹4000 की मांग की गई।

जिससे ज्ञात हुआ कि थाने तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद ने जानकारी प्रेमपाल और रंजीत को दी गई। प्रेमपाल और रंजीत फोन चोरी करने वाले व्यक्तियों से संपर्क कर थाना जरीफनगर पुलिस बताकर पैसों की मांग करते थे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 सितंबर को थाना जरीफनगर पर कंप्यूटर ऑपरेटर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!