महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा के लिए कार्यकारिणी गठित सुनील उर्फ शालू अध्यक्ष, राजीव महामंत्री
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के लिए कार्यकारिणी का गठन नीची निनोर धर्मशाला में किया गया जिसमें सर्व समिति से सुनील उर्फ शालू को (अध्यक्ष) राजीव को (महामंत्री) चुना गया तत्पश्चात (उपाध्यक्ष) पद के लिए शिवायोना चौधरी, एम्सन, आकाश पुत्तन, (कोषाध्यक्ष) रवि कुमार, आशीष कुमार (संरक्षक) सुभाष मुखर्जी प्रचार मंत्री सचिन, सुनील, विनायक, अंकित, राहुल रानू , (मंत्री) पद के लिए अमन, नीरज,राजीव, हरीश लाल,रविंद्र कुमार, करण, अरुण, दीपक, तथा (संयोजक) पद के लिए अच्छन लाल विनोद कुमार पुत्तन लाल लालाराम सत्यवीर को सर्व समिति से पदाधिकारी चुना गया।
चुने गए पदाधिकारी को बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल मलाए डालकर उनका भव्य स्वागत किया।
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के लिए चुने गए नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील उर्फ शालू तथा महामंत्री राजीव ने कहा कि वह महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक एवं भव्य रूप में जनता के सहयोग से निकलवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में समाज के अनेक संभ्रांत लोग उपस्थित थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

