नाबालिक पुत्री अपने तथा विवाहित बहन के आठ लाख रुपए के जेवर लेकर दिन दोपहर घर से हुई रफू चक्कर
मुकीम अहमद अंसारी
पीड़ित मां ने एक महिला सहित 6 लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर मोहल्ला निवासी एक पीड़ित माता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को उसकी गैरमौजूदगी में मोहल्ला आरिफपुर नवादा निवासी फरमान आदिल मोहसिन पुत्रगण फहीम मुन्नी पत्नी फहीम शाकिर, ताहिर पुत्रगण तुल्लन निवासी मोहल्ला खंडसारी दोपहर 11:30 बजे के लगभग घर से अपनी मीठी मीठी बातों के जाल में उलझा कर घर में मेरी नाबालिक पुत्री तथा उसकी विवाहित बहन के आठ लाख रुपए से अधिक के जेवर उपरोक्त लोग एक राय होकर घर से निकलवा कर जबरन अपने साथ ले गए।
पीड़िता ने थाना पुलिस से अपनी नाबालिक पुत्री तथा घर से ले जाए गए लाखों रुपए की जेवर शीघ्र बरामद कराय जाने की मांग की है तथा पुत्री को किसी बड़े मामले में उलझाए जाने की भी आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 235 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

