न्यायालय आदेश के बावजूद दबंगों की दबंगई खेत स्वामी के पति पर जानलेवा हमला,मारपीट का वीडियो सोशल पर वायरल।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र में न्यायालय के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हुए दबंगों ने न केवल विवादित भूमि पर लगाए गए ठिए तोड़ डाले बल्कि विरोध करने पर खेत स्वामी के पति पर जानलेवा हमला भी कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
दरअसल पूरा मामला नगर पंचायत दहंगवा निवासी मधुबाला पत्नी गिरीश कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके खेत ग्राम आंतर में स्थित हैं। गाटा संख्या 263 के सीमांकन को लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय सहसवान में मुकदमा दायर किया था। न्यायालय आदेश के अनुपालन में राजस्व निरीक्षक सतीश चंद्र शर्मा ने 19 नवंबर 2023 को पुलिस बल की मौजूदगी में ठिए लगवाए थे। लेकिन उनके जाते ही आंतर निवासी रामफल पुत्र डोरी, मीना पत्नी रामफल, दौजी पुत्र देवी और प्रसादी पुत्र शोभाराम ने ठिए उखाड़ दिए और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में न्यायालय सहसवान में मुकदमा विचाराधीन है। इसके बावजूद दिनांक 30 मई 2025 को पुनः न्यायालय ने ठिए लगवाने के आदेश दिए। आदेश अनुपालन हेतु राजस्व निरीक्षक किशन लाल 13 सितंबर 2025 को मौके पर पहुंचे। तहरीर में बताया है मौके पर राजस्व निरीक्षक मौजूद थे। तभी आरोपी रामफल ने अपने बेटे विकास व पत्नी मीना को उकसाकर खेत स्वामी पर लोहे की रॉड से हमला करा दिया। मीना ने प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगो ने बना लिया, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

