बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम सोनिया खेड़ा निवासी शीला देवी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पुत्र दीपक का थाना कोतवाली दातागंज क्षेत्र के ग्राम लहरपुर निवासिनी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी प्रेम प्रसंग के चलते 18 सितंबर को सुबह 8:00 बजे की लगभग युवती ने फोन करके मेरे पुत्र दीपक को अपने घर बुलाया दीपक ने 4:00 बजे के लगभग अपनी बहन पूजा को फोन करके बताया की दिनेश रितु उसके परिवार वालों ने उसे खाने में जहर दे दिया है उसकी हालत खराब हो रही है दीपक द्वारा मोबाइल पर दी गई जानकारी मिलते ही जब हम लोग सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो दीपक का उपचार चल रहा था जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताई तो हम उसे लेकर मुरादाबाद जा रहे थे जहां बनिया ढेर थाने के पास दीपक की मृत्यु हो गई!
पीड़िता ने बताया की दीपक को प्रेम प्रसंग के चलते रितु पुत्री दिनेश उसके पिता दिनेश परिजनों ने एक राय होकर मेरे पुत्र को खाने में जहर देकर हत्या की है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

