घर से बाल कटवाने गया छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता पिता ने थाना जरीफ नगर में मामला कराया दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कुड़ई निवासी दिनेश पुत्र जगदीश ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र आशीष दहगवां एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था जहां से वह लौटकर घर आ गया घर आने के उपरांत वह 4:00 के लगभग बाल कटवाने की कहकर घर से जरीफ नगर गया था जहां से वह देर रात तक वापस नहीं आया परिजनों को काफी चिंता हुई इधर-उधर तलाश किया परंतु उसका कोई पता ना चला पीड़ित पिता की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!