जन्मशताब्दी समारोह की श्रृंखला में गायत्री परिवार ने रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
सहसवान, बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में , वन्दनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह की श्रृंखला में उनकी 99 वीं जयंती पर गायत्री परिवार सहसवान ने रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
डाॅ० आर एन गुप्ता हाॅस्पिटल के जीवनबल ब्लड बैंक में कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ० आदित्य एवं डाॅ० सतीश दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गायत्री परिजनों द्वारा देवाह्वान और गायत्री मंत्र का सामुहिक उच्चारण किया गया।
तत्पश्चात डाॅ० आदित्य ने गायत्री परिवार के परिजनों के साथ डाॅ० आर एन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर सहसवान में औषधीय एवं फलीय वृक्ष रोपित किये।
अगले चरण में वृहद रक्तदान शिविर में प्रात: 10 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक युवाओं ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया।
गायत्री परिवार के जोन समन्वयक श्री अजयवीर जी ने कहा कि अध्यात्म का सच्चा स्वरूप मानवता की सेवा ही है।
जिला समन्वयक श्री नरेन्द्र शर्मा जी ने रक्तदान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान करने के समान है, उन्होंने कहा जो औरों के हित में देता है वही देवता है।
अंत में डाॅ० आदित्य और डाॅ० दीक्षित ने गायत्री परिवार के साथ मिलकर इस क्षेत्र में जन सेवा और जन जागरण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की समाप्ति गायत्री परिवार, सहसवान की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के बाद विश्व शांति की कामना के साथ शांतिपाठ करके की गई।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

