मुजरिया थाना क्षेत्र गाँव कोल्हाई में “मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बच्चों की समस्याओं का समाधान:सुरक्षा-सम्मान के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाईन नम्बरों की दी जानकारी”
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं”इस विशेष अभियान के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो’ टीम की मदद से महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बाल विवाह, पास्को एक्ट, गुड टच और बैड टच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी गई। एसआई बच्चू सिंह हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार , कांस्टेबल बंटी कुमार और महिला कांस्टेबल मीनाक्षी तथा महिला कांस्टेबल सुषमा सिंह ने ग्राम पंचायत कोल्हाई में जाकर महिलाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया।”
“मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बच्चों की समस्याओं का समाधान:सुरक्षा-सम्मान के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाईन नम्बरों की दी जानकारी”
मुज़रिया थाना पुलिस ने महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा व सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 घरेलू हिंसा हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन सेवा और 108 आपातकालीन सेवा तथा 112 पुलिस हेल्पलाइन शामिल हैं।””इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्डलाइन) के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिस बीट आरक्षी मीनाक्षी ने कहा, “अगर आपके आस-पास कोई अपराध घटित होता है या किसी के साथ अन्याय होता है, तो बिना झिझक हमें सूचित करें। पुलिस हमेशा आपके साथ है। डरने की जरूरत नहीं है; हमारी सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे आपके लिए तत्पर है।”
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

