डी पॉल स्कूल में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। डी पॉल स्कूल में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हेल्पलाइन और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार मिशन शक्ति के तहत बेटियों को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने का प्रयास कर रही है। ताकि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने छात्राओं को अवगत कराया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112, 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। उन्होंने कहा पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। श्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। अगर किसी को कोई समस्या है तो थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!