पन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
एक दिन के लिए प्रधानाचार्य शिफा रहमान व उप प्रधानाचार्य पद पर मदीहा नकवी बनी
सहसवान, बदायूं। पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हेल्पलाइन और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार मिशन शक्ति के तहत बेटियों को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने का प्रयास कर रही है। ताकि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने छात्राओं को अवगत कराया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112, 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। इंटर की छात्रा शिफा रहमान एक दिन की प्रिंसिपल बनी उप प्रधानाचार्य मदीहा नकवी बनी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चियों की रक्षा के लिए तमाम पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिनका बहुत बड़ा लाभ मिल रहा है इस मौके पर शक्ति मंच बैठक आयोजन की अध्यक्ष कु. सौम्या रायजादा , उपाध्यक्ष सबीन खान, नसीम अहमद खान, प्रदीप कुमार, शंकर लाल, के अलावा महिला पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

