बिसौली, बदायूं । नगर पालिका में नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने संभव अभियान के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान दो फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनाई, ईओ श्री यादव ने अधीनस्थों को तुरंत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई दिवस पर पालिका में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में नगरवासियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनवाई करता है। इस दौरान मशकूर खान, जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार, महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

