कादरचौक में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रुपये के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा विवाद

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कादरचौक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ रिंकू पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम व थाना कादरचौक के रूप में हुई है।

मृतक के भाई सुमित कुमार ने थाना कादरचौक में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई प्रदीप उर्फ रिंकू का लकड़ी का कारोबार था। कारोबार के सिलसिले में उसने ग्राम मौसमपुर निवासी किताब सिंह उर्फ भूरे पुत्र बच्नु सिंह को करीब चार लाख तीन हजार रुपये (₹4,03,000) उधार दिए थे।

सुमित के अनुसार, उसका भाई 7 अक्टूबर 2025 को किताब सिंह से पैसे लेने गया था, जहाँ आरोपी ने पैसे देने से इंकार कर गाली-गलौच कर दी। इसी बात से आहत होकर प्रदीप ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रार्थी ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जांच थाना कादरचौक पुलिस द्वारा की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!