सहसवान-करवा चौथ के मौके पर शहवाजपुर चौकी इंचार्ज रामलखन सिंह ने पेश की मिसाल, 21 महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र की शहवाजपुर चौकी इंचार्ज रामलखन सिंह ने करवा चौथ के शुभ अवसर पर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र की 21 महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं। शुक्रवार को चौकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज ने महिलाओं को सम्मानपूर्वक साड़ियां वितरित कीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने का ही कार्य नहीं करती, बल्कि समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी जिम्मेदारियों को भी निभाती है।
महिलाओं ने चौकी इंचार्ज के इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
नगरवासियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी समाज में पुलिस की छवि को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!