बदायूँ में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। ज़िले के जरीफनगर क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

यह घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर कोठा मार्ग की है, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पुलिस को मिले कागजातों से युवक की पहचान संभव हो सकी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच गए।

जरीफनगर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!