बदायूं मेरठ राज्य मार्ग शाहबाजपुर स्थित 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ लकड़ कट्टों ने काटा।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं । बदायूं मेरठ राज्य मार्ग स्थित मोहल्ला शहवाजपुर चर्च के सामने प्राचीन शिवालय मंदिर है जिसमें लगभग 100 साल पुराना पीपल का पेड़ है जिसे लकड़ कट्टों द्वारा काटा जा रहा था जिसकी जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई बजरंग दल के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने 112 के साथ-साथ वन विभाग की टीम को अवगत कराया वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिबंध पेड़ को रुकवाया लेकिन तब तक लकड़ कट्टों द्वारा पेड़ को 80% काट लिया गया जिसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ प्रतिबंध पेड़ काटने के संबंध में कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है इस मौके पर बजरंग दल के गौरव चौधरी नगर अध्यक्ष मयंक यस राजेश कुमार मोहित माथुर सुनील कुमार राहुल विपिन पप्पू स्वामी गौरव आनंद सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

