सहसवान नगर पालिका में फैमिली आईडी बनाई जा रही है पालिका ने कराई मुनादी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान , बदायूं । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के निर्देशन में कदीरुल जमीर उर्फ गुड्डू ने शनिवार को नगर में मुनादी कराकर लोगों को सूचना दी गई है सहसवान नगर पालिका परिषद में फैमिली आईडी बनाई जा रही है। यह योजना एक परिवार-एक पहचान के तहत है। रजिस्ट्रेशन नगर पालिका कार्यालय में किया जा जा रहा है, जहां राशन कार्ड न रखने वालों के लिए सुविधा है। नगर पालिका परिषद में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है।

ऐसे उपभोक्ता जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं उन्हें राशन कार्ड बनवाने में आसानी होगी जल्द से जल्द नगर पालिका पहुंचकर अपना फैमिली कार्ड बनवा ले और इसका लाभ उठाएं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!