गैस भरते समय ईको कार में लगी आग ईको जलकर हुई खाक

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। हजरतपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक ईको कार में गैस भरते समय आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। गौरव पुत्र धर्मेंद्र निवासी पीपला झुलस गया यह घटना सुबह 8 बजे हजरतपुर पेट्रोल पंप के पास हुई।

चितरी निवासी झब्बू लाल अपनी ईको कार में गैस डलवाने के लिए गौरव पुत्र धर्मेंद्र निवासी पीपला गैस डलवाने के लिए भेजा था। गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक कार में आग लग गई। गौरव गंभीर रूप से झुलस गया
आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों के बुझाने के प्रयासों से पहले ही कार पूरी तरह जल गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, सभी पुलिस वालों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन आज पर काबू नहीं कर पाए और गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई
स्थानीय लोगों के अनुसार, हजरतपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई जगहों पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!