फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुठभेड में अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 09 शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह थाना फैजगंज बेहटा के नेतृत्व में गिरफ्तारी अभियुक्त व बरामदगी माल के सम्बन्ध में मुखबिर द्वारा गनगोली तिराहे से जा रहे कच्चे मार्ग के पास कुएं की कुण्डी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे होने की सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दी गयी तो पुलिस को आता देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे तथा पुलिस पार्टी की तरफ जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किये गये । पुलिस पार्टी द्वारा घेराबन्दी करते हुए फायरिंग की गई जिसमें 02 अभियुक्त नाजिम पुत्र मौ0 रफी निवासी ग्राम खेडा अपरोला थाना नौगावा सादात जिला अमरोहा व अभियुक्त तैय्यब पुत्र खान मौहम्मद निवासी ग्राम करमल्लीपुर थाना गजरोला जिला अमरोहा घायल हो गये तथा अन्य समेत 09 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेते हुए जामा तलाशी ली गई, तो इनके कब्जे से चोरी किये हुए कुल 700 ग्राम सोने के आभूषण, 2 किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण मय चार प्लेट व 8 लाख 35 हजार रुपये नगद व दो अदद तमंचे 315 बोर व तीन खोखा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन अदद चाकू नाजायज बरामद किये गये । घायल दोनों अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी आसफपुर भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

