थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा 204 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब चालीस लाख रुपये ) सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशान में क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत मूसाझाग पुलिस द्वारा रविवार की रात्रि में पुलिस गस्त के दौरान ग्राम सराय पिपरिया की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो को टोका गया तो दोनो अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगे तभी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति घेरघोट कर पकड लिया गया तथा उसकी तलाशी लेते हुए पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी मौ0 अर्जुन नगर वार्ड नं0- 07 कस्बा व थाना दातागंज बताया जिसके कब्जे से 204 ग्राम हेरोईन नशीला पदार्थ बरामद हुआ जिसकी अतर्राष्ट्रीय बाजार मे अनुमानित कीमत करीब 4000000/- (चालीस लाख) रुपये है । अभियुक्त उपरोक्त को अवैध मादक पदार्थ के अधिग्रहण के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का अन्य साथी मौ0 उमर अली पुत्र बाबू अन्सारी निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मूसाझाग पर मुकदमा दर्ज कर एक वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी मौ0 अर्जुन नगर वार्ड न0- 07 कस्बा व थाना दातागंज दूसरा मौ0 उमर अली पुत्र बाबू अन्सारी निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त वंशु गुप्ता उपरोक्त को न्यायायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!