भारत में नए आपराधिक कानून एक जुलाई 2024 से लागू हो चुके हैं सीओ ने नगर के अलग-अलग स्थानों पर जनता के बीच संवाद कर लोगों को नए कानूनी के बारे में जानकारी दी,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। शुक्रवार को नगर के अलग-अलग स्थानों जैसे मौहल्ला शाहबाजपुर पुलिस चौकी अकबराबाद चौराहा ट्यूबवेल स्थित मौहल्ला नसरुल्लागंज चौराहा आदि स्थानों पर जाकर जनता के बीच संवाद कर पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि भारत में नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो चुके हैं। इन कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए 30 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय ‘एनसीएल जनता अभियान’ चलाया जा रहा है
इस दौरान पुलिस का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार व पालिका कर्मचारी कदरूल जमीर उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

