महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मृतक की बहन ससुरालयों पर लगाया हत्या का आरोप,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। पीआरबी 5403 द्वारा सूचना दी कि पीआरबी पर इवेंट नं0- 04554 समय 9.38 पर कालर हुमैरा पत्नी शानू निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद, थाना सहसवान द्वारा अपने मोबाईल से सूचना दी गयी कि मेरी बहन हसीन बानो पत्नी रागिव निवासी मो0 रुस्तम टोला के साथ उसके पति ने मारपीट की है और उसकी मृत्यु हो गयी है । इस सूचना पर थाना सहसवान पुलिस मौके पर पहुँची तो हसीन बानो उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी रागिव निवासी मो0 रुस्तम टोला थाना सहसवान मृत अवस्था मिली। मृतका हसीन बानो के बच्चे द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि मृतका हसीन बानो की मृत्यु उसके ही पति रागिव द्वारा गला घोटकर की गयी है, मृतका का पति रागिव मौके से फरार है । मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है । तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

