कुवरगांव पुलिस द्वारा 25000 रू का इनामी गौकश पुलिस पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना कुवंरगाँव पुलिस द्वारा 25000/- रुपये इनामियाँ गौकश पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार गौकशी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कुवंरगाँव पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही से गौकशी के शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस मय गौकशी उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार।
गोवध निवारण अधिनियम तथा थाना कुवंरगाँव पर पंजीकृत मुकदमे में वाँछित अभियुक्त सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुवंरगाँव को थाना कुवंरगाँव पुलिस द्वारा शुक्रवार को चेकिंग की जा रही थी, दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर ग्राम करौतिया, खासपुर तिराहे पर पहुँचे। जहाँ से आते हुए सदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा रोका गया तो व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से फायर किया पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त सरताज उपरोक्त के दाहिने पैर की पिंडली मे गोली लगी। अभियुक्त सरताज उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लेते हुए इसकी तलाशी ली गई, इसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर,02 जिन्दा कातूस व 02 खोखा कारतूस , 160 रुपये तथा गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण आदि बरामद हुए। घायल अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो इसने अपना नाम सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुवंरगाँव बताया। घायल अभियुक्त सरताज उपरोक्त को उचित उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सरताज पुत्र खुर्शीद के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

