कल से शुरू होगा 1008 कुंडीय महायज्ञ अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु रहेंगे उपस्थित

मुकीम अहमद अंसारी

उघैती, बदायूं। क्षेत्र के गांव रियोनाई में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय 1008 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।यज्ञ समिति के स्वामी दिव्यनन्दन योगी राज ने बताया कि 9 नवम्बर से 11 नवम्बर तक चलने वाले महायज्ञ के निमित्त यज्ञशाला लगभग तैयार हो चुका है।महायज्ञ का शुभारंभ कल 9 नवम्बर रविवार को सुबह नौ बजे से होगा।परायण के लिए काशी व अयोध्या से पधार रहे शताधिक आचार्य वैदिक मंत्रों का उच्चारण करेंगे। तीन दिन तक अनवरत भंडारा का आयोजन होगा।योगी राज स्वामी ने बताया कि महायज्ञ में,हरियाणा,पंजाब, बंगाल, सहित कई प्रांत के श्रद्धालु शामिल होंगे। यज्ञ की सफलता के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।इस मौके,आचार्य मुनीश नारायण शास्त्री,ग्रीश चन्द्र शास्त्री,विधाननन्दन मिश्रा, विपन कुमार, रामबाबू सिंह ,मोहित ,राजेन्द्रसिंह,झाजन सिंह ,गौतम शंखधार, शिवम प्रताप सिंह, अमन महेश्वरी, कौशल गुप्ता राजीव गुप्ता,नवीरजा शेफ़ी, कुलदीप तोमर।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!