अकबराबाद चौराहे पर दूसरे दिन भी गर्जी जेसीबी सड़क पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान , बदायूं। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग अकबराबाद चौराहे पर दूसरे दिन शनिवार को भी नगर पालिका एवं राजस्व विभाग संयुक्त टीम के साथ काफी तादात में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चौराहे से आज भी अतिक्रमण हटाया गया। अकबराबाद चौराहा पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है यहां से निकलने आला अधिकारी व तमाम सरकार में बैठे नेता हर दिन इसी जाम के बीच से गुजरते हैं हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इसी हाईवे से एंबुलेंस भी जाम में अक्सर फंस जाती है जिसको लेकर उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाखमुरी सहसवान ने टीम गठित कर के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर निर्देशित किया कि नगर में जहां-जहां जाम की स्थिति रहती है वहां पर तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए जिसको लेकर गठित टीम पालिका कर्मचारी जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाते हुए नजर आए इस बाबत नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया अतिक्रमण की शिकायत लगातार मिल रही हैं नाले नालिया वह फुटपाथ पूरी तरह से घेर रखा है जिससे नाले नालियों की सफाई भी नहीं हो पाती है और अतिक्रमण के चलते आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना उठाना पड़ता है और आए दिन चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है झगड़े भी होते रहते हैं अब लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा किसी भी अतिक्रमण करने वाले को अब बक्सा नहीं जाएगा अतिक्रमणकारियों बाज नहीं आ रहे हैं दूसरे दिन भी जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया कुछ लोगों का सामान भी जप्त किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!