सहसवान, बदायूं। समाजसेवी काशिफ अली खान का जन्मदिन मंगलवार को सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
काशिफ अली खान लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे सदैव आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहा है।
जन्मदिन के अवसर पर काशिफ अली खान ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना उनका धर्म है और वे सदैव जनहित के कार्यों में आगे रहेंगे।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

