शासन से आए नबाआगुंतक अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सहसवान नगर पालिका परिषद का कार्यभार संभाला 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। शासन के निर्देश पर जनपद बरेली की नगर पालिका परिषद आंवला में तैनात अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें तत्काल सहसवान नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए जिस पर नवागंतुक अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सहसवान नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

ज्ञात रहे शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद उझानी पर तैनात अधिशासी अधिकारी मढ़ी सैनी को अस्थाई कार्यवाहक के रूप में नगर पालिका परिषद सहसवान दहगवां में तैनात किया था।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!