तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार कारीगर घायल — दो की हालत गंभीर

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के मटकुली गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे कारीगरों की तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि सहसवान कस्बे के शहबाजपुर कटरा मोहल्ले निवासी 25 वर्षीय आकिल पुत्र छिद्दन पहलवान, 50 वर्षीय सब्दल पुत्र अख्तर, 30 वर्षीय वकील और 35 वर्षीय इकतयार पुत्र छिद्दन पहलवान पिकअप से उझानी एक शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे।

मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मटकुली गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चारों कारीगर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पीआरवी 6628 ने सभी घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आकिल और सब्दल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। वहीं इकतयार और वकील को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!