युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी

दातागंज, बदायूं। कुमार इंटर कॉलेज गंगोला दातागंज के खेल मैदान में आज युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित माननीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दातागंज श्री राजीव कुमार उर्फ बब्बू भईया ने 800 मीटर दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और युवा वर्ग को इन योजनाओं से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया।
🏆 प्रतियोगिता के परिणाम
कबड्डी (पुरुष वर्ग)
सब जूनियर वर्ग – विकास खण्ड म्याऊं विजेता
जूनियर वर्ग – विकास खण्ड म्याऊं विजेता
सीनियर वर्ग – विकास खण्ड म्याऊं विजेता
वॉलीबॉल (पुरुष सीनियर वर्ग)
विकास खण्ड म्याऊं विजेता
🏅 एथलेटिक्स परिणाम
सब जूनियर ऊँची कूद
1. रुचित – प्रथम
2. उदित – द्वितीय
3. मोहन – तृतीय
100 मीटर दौड़ (सब जूनियर)
1. अरुण – प्रथम
2. विकास – द्वितीय
3. कौशल – तृतीय
800 मीटर दौड़ (सब जूनियर)
1. विकास – प्रथम
2. अनुज – द्वितीय
3. ऋषिकांत – तृतीय
1500 मीटर दौड़ (सीनियर)
1. शैलेश – प्रथम
2. सोनू – द्वितीय
3. टिंकू – तृतीय
100 मीटर दौड़ (जूनियर)
1. हरवंश – प्रथम
2. प्रियांशु – द्वितीय
3. पवन – तृतीय
सब जूनियर महिला (100 मीटर)
1. रूपा – प्रथम
2. शिवानी – द्वितीय
3. शीतल राठौर – तृतीय
जूनियर वर्ग ऊँची कूद
1. कुलदीप – प्रथम
कुश्ती (सब जूनियर पुरुष वर्ग)
1. शिवम – प्रथम
100 मीटर दौड़ (महिला सीनियर वर्ग)
तुलसी – प्रथम
800 मीटर दौड़ (सब जूनियर महिला वर्ग)
1. शिवानी – प्रथम
2. शीतल – द्वितीय
3. कीर्ति – तृतीय
विशिष्ट अतिथि एवं प्रबंधन
इस अवसर पर चेयरमैन नगर पालिका दातागंज श्री अनूप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्री R. L. शर्मा, पी.टी.आई. श्री रोहित कुमार, तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!