दबंगो ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर मौके से हुए फरार

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। दबंगों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने कहा कि बिनावर पुलिस को आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई हेतु शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह से शिकायत की है। मामला बिनावर क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला कस्तूरी नगर का है।
यहां की रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दिनांक 14 नवंबर की शाम लगभग 7:00 बजे वह अपने घर पर बच्चों के साथ बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी महिला सहित तीन लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे जब पीड़ित महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराब सुनकर स्थानीय लोगों को आता देख दबंग मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की।
थाना बिनावर पुलिस द्वारा दबंग पर कोई सख्त कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस बदायूं पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और दबंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि थाना बिनावर पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र देने के बाद दिनांक 19 नवंबर की सुबह लगभग 10:30 बजे छुट भैया भाजपा नेता पंकज गुप्ता व मुकेश दो सिपाहियों को लेकर बिना अनुमति उनके घर में घुस गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह बाथरूम में जब नहा रही थी तब नग्न अवस्था में पुलिस के सामने अपने दोनों हाथों से पीड़ित महिला को पकड़ लिया और बोले पीड़ित महिला से की अपनी तहरीर वापस ले, वरना हम तुझे व तेरे पति पर झूठा मुकदमे में फंसा देंगे।
पीड़ित महिला ने मजबूरन परेशान होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ बृजेश कुमार सिंह को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला एक गरीब परिवार से है जिसका पति टेंपो चलाकर अपने बच्चों का भरण पोषण करता है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!