बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों से प्रभावित होकर, ए आई एम आई एम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों से प्रभावित होकर देश में लगातार पार्टी में जुड़ने वालों की होड़ सी लग गई है इसी क्रम में मंगलवार को ए आई एम आई एम पार्टी जिला अध्यक्ष बदायूं शरीफ उद्दीन के आवास पर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें भवानीपुर खैरू सहसवान निवासी बाहरे आलम बरकाती,मोहम्मद कामिल, मोहम्मद तस्लीम, मोहम्मद मुनीब, शान मोहम्मद, अब्दुल खालिक आदि लोग थे। इस अवसर पर ठेकेदार व वरिष्ठ ए आई एम आई एम पार्टी नेता मुहम्मद उवैस भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष बदायूं शरीफ उद्दीन ने कहा कि हर पार्टी ने मुस्लिम समाज को सिर्फ़ अपना वोट बैंक समझ लिया है जबकि उनके हक़ में कोई बोलता नहीं है यूपी में सपा वरिष्ठ नेता आज़म खान साहब जेल की हवा खा रहे हैं और अखिलेश यादव बाहर मौज मस्ती कर रहे हैं उनके लिए कभी आवाज़ नहीं उठाते हैं। बाबरी मस्जिद की असली गुनाहगार काग्रेस पार्टी हैं जिन्होंने मस्जिद में ताला लगाया और मूर्तियां रखवाई और बाबरी मस्जिद शहीद भी केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद लोगों ने दिलों जान से पार्टी के लिए काम करने का वादा किया तथा 2027 विधानसभा चुनाव में दिलों जान से पार्टी को चुनाव लड़ाने का वादा भी किया कहा 2027 में अपनी पार्टी ए आई एम आई को ही चुनाव लड़ाएंगे प्रत्याशी कोई भी हो हमें वोट ए एमआई एम पार्टी को ही करना है और लोगों से भी पार्टी को ही वोट करने को समझाना है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

