सपा के विधानसभा प्रभारी ने आरोप लगाया कि बीएलओ अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। सपा के विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बीएलओ अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं कर रहे हैं। केवल चार दिन शेष हैं लेकिन कई वार्डो और बूथों पर फॉर्म तक नहीं पहुंचे हैं। श्री यादव ने कहा कि इससे मतदाता सूची संशोधन कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह हर कीमत पर “एसआईआर” के फॉर्म समय से भरवाए जाएं। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को वोट को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

