अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारीगण को शॉल,पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई

मुकीम अहमद अंसारी

जनपद बदायूँ से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये उ0नि0 स0पु0 रामरुप सिंह , उ0नि0 ना0पु0 रामानन्द गिरी, उ0नि0 ना0पु0 आनन्द मोहन,मु0 आरक्षी ना0 पु0 कुवंरपाल सिंह एवं उर्दू अनुवादक जाहिद हुसैन ,अनुचर वीरपाल को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ, डॉ0 हृदेश कठेरिया द्वारा सेवानिवृत्त अधि0/कर्म0 को शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार की तरफ से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी जनपद बदायूँ डॉ0 देवेन्द्र कुमार एवं पुलिस के अन्य अधि/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों के परिवारीजन विदाई समारोह में उपस्थित हुय़े।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!