बिनावर पुलिस ने एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुकीम अहमद अंसारी

बिनावर,बदायूं। बिनावर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार निवासी तौफीक पुत्र बैसर अली उर्फ बैसू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान तौफीक को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है और उस पर मुकदमा लिखकर चालान कर दिया गया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!