बाराबंकी । दरियाबाद ब्लॉक के उदवतनगर गांव में स्थित घाघरा झील पर रविवार को वार्ड वाचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामसनेहीघाट तहसील के एसडीएम अनुराग सिंह रहे वहीं विशिष्ट अतिथि वन विभाग के एसडीओ अवधेश कुमार रहे कार्यक्रम की शुरुआत में देश के कई हिस्सों से आए हुनरमंद कैमरामैनों ने झील में आए विदेशी पक्षियों की फोटोग्राफी वही स्वदेशी पंछी की कलरव करते हुए सुंदर तस्वीर अपने कमरे में कैद कर उन्हें देश विदेश में भेजने और जिले में बाहरी पर्यटकों को आमंत्रित करने पर जोर दिया गया। वन विभाग और डब्लूएलसी उद्यम के संयुक्त तत्वावधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वेटलैंड संरक्षण की गतिविधियाँ लगातार गति पकड़ रही हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट अनुराग सिंह, ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग के साथ ग्रामीणों की थी जिम्मेदारी है कि झील और तालाबों को सुंदर बनाएं जिससे मेहमान पंछी शरण ले सके अगर कोई शिकार करता है तो उसकी सूचना दें तुरंत कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा सिंगल उसे प्लास्टिक का उपयोग बंद होना चाहिए पक्षियों के लिए सबसे घातक साबित हो रही है।
वेटलैंड की जैव-विविधता का अवलोकन करने आए फोटोग्राफरों ने बताया कि झील अत्यंत समृद्ध है, जहाँ आज भी सौ से अधिक प्रजातियों के प्रवासी एवं स्थानीय पक्षी देखे गए। इनमें छोटा गरुड़, सारस, गडवाल, मार्श हैरियर, कॉटन पिग्मी गूस, मलार्ड, नॉर्दर्न पिनटेल, नॉर्दर्न शोवलर, बड़ा पनकौआ, ब्लू थ्रोट, सफेद खंजन, पीला खंजन, महान बगुला, कीच मुर्गी, लिटिल ग्रेब सहित अनेक प्रजाति शामिल रही। विशिष्ट अतिथि अवधेश कुमार में कहा कि संरक्षण तभी संभव है जब प्रशासन, विभाग के साथ समाज ग्रामीण मिलकर प्रयास करें। बाराबंकी में यह मॉडल प्रशंसनीय है।वन विभाग द्वारा बताया गया कि पिछले माह कमरावां वेटलैंड पर भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था और जिला वन अधिकारी आकाश दीप बधावन के निर्देशन में भविष्य में भी अन्य वेटलैंड्स पर संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संपूर्ण आयोजन प्लास्टिक फ्री रहा तथा भोजन का वितरण कुल्हड़ और दोने पत्तल में किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश गया।अंत में उपजिलाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, शासन के अनुभाग अधिकारी नवीन कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी अवधेश कुमार वर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वन क्षेत्राधिकारी मोहित श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज कुमार यादव, वन दरोगा सचिन पटेल, ग्राम प्रधान शर्मीला सिंह तथा डब्लूवीसी की सीओ सरिता ओझा उपस्थित रहीं।इसके साथ ही प्रतिष्ठित वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफर प्रखर कृष्ण, पंकज शुक्ला, उदय राज सिंह, अतुल सिंह चौहान, अजय सहता, संदीप सक्सेना, पंकज रत्ना, नवीन बनौधा — तथा आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Related Posts

