बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को एनसीसी परेड डे के अवसर पर कैडेट्स को स्वस्थ और अनुशासित जीवन के विषय में जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन और अनुशासित जीवन सर्वथा सुखदायक होता है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए जितनी आवश्यकता अनुशासन की होती है, उतना ही स्वास्थ्य भी अपना महत्व रखता है। सीटीओ मनोज कुमार ने कैडेट्स को अनुशासन, नियमित अध्ययन और साफ-सफाई को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, आनन्द सिंह, विषवेश पाठक, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

