राजकीय इंटर कॉलेज एवं मदन लाल इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एवं मदन लाल इंटर कालेज में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित इस परीक्षा में कुल 362 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था जिनमें से 326 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा केंद्र के बाहर और भीतर पुलिस बल तैनात किया गया था। ताकि किसी भी प्रकार की अवस्था न हो परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच के बाद ही अनुमति दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य अवंतिका सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय बदायूं की शबाना, बीईओ बिसौली राजेंद्र प्रसाद, सावित्री देवी, मानसी ठक्कर, समीर बाबू सक्सेना, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!