दिनदहाड़े घर में घुसकर किया घातक हमला, पीड़िता ने मामले की दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली कस्बे के मोहल्ला पठान टोला निवासी सुभाना पत्नी राशिद ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की प्रार्थना का जेठ का लड़का अमांन घर के बाहर खड़ा हुआ था मैं तड़के सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी किसी बीच मोहल्ले के ही पड़ोसी अमान पुत्र नफीस अहमद सोनी पुत्री नफीस अहमद सायरा पुत्री नफीस अहमद नफीस अहमद पुत्र अली अहमद ने लाठी डंडे एवं घातक असलेह लेकर घर में जबरन घुस गए और मारपीट करने लगे जब मेरे जेठ के लड़के अयान ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने अयान को ही लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा आरोपी अयान को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी यह कहते हुए भाग गए कि अगर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पूरे घर को जान से मार देंगे।
सुहाना के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 509 धारा 333, 115/2,352,351/3,3/5 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है गंभीर रूप से घायल अयान को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां अयान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफरकर दिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

