मुजरिया,बदायूं। थाना क्षेत्र के कोल्हाई साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेने गए बाइक सवार की बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए बिट्टन शाह पुत्र छोटे शाह निवासी अहमद नगर असोली थाना बिल्सी की बाइक को नितिन पुत्र मदन लाल यादव मटकुली थाना मुजरिया सब्जी लेने बाजार कोल्हाई मे गया था बाइक एच एफ डीलक्स यू पी बी 5457 को मीट बाजार मे खड़ा कर दिया बापस आने पर बाइक नहीं मिली बाइक को अज्ञात चोर ले गए बिट्टन शाह ने थाना मुजरिया मे तहरीर दे दी है साप्ताहिक बाजार से प्रत्येक बाजार को बाइक चोरी होती रही है पुलिस की अनदेखी से घटना घट रही है आज कोल्हाई पर पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक देहात के द्वारा हुआ आज भी घटना घट गई पुलिस ने बाइक स्वामी को आश्वासन बाइक दिलाने का दिया पुलिस जाँच मे जुटी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

